Virat Kohli very happiness Gill the century first test cricket career
यह तस्वीर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुभ्मन गिल के दूसरे टेस्ट शतक पूरा करने के बाद की है। दूसरे के शतक पर निस्वार्थ भाव से खुशी का इजहार करता शख्स विराट कोहली है।
पिछली 15 टेस्ट पारियों में इस बल्लेबाज के बल्ले से टेस्ट क्रिकेट में एक भी अर्धशतक नहीं आया था।
आलोचना अपने चरम पर थी। हर कोई लगातार विराट को टेस्ट क्रिकेट छोड़ने के लिए कह रहा था।
Virat Kohli very happiness Gill the century first test cricket career
कप्तानी से पहले ही हटा दिया गया था। माहौल ऐसा बनाया गया कि पहले विराट ने टी-20 कप्तान छोड़ी, वनडे की कप्तानी से हटा दिए गए और टेस्ट की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया।
पर जूनियर खिलाड़ियों की हौसला अफजाई इस आदमी के खून में है।
जिस वक्त मोहम्मद सिराज का एक आईपीएल सीजन खराब गया था, उन्हें ड्रॉप करने की बात चल रही थी।
Virat Kohli very happiness Gill the century first test cricket career
विराट ने बतौर कप्तान यह मांग रखी कि मुझे सिराज अपनी टीम में चाहिए। नतीजा सामने है।
आज सिराज दुनिया का नंबर वन वनडे गेंदबाज है। विराट ने बतौर कप्तान हमेशा अपने खिलाड़ियों पर भरोसा किया। उन्हें लगातार मौका दिया ताकि वे खुद को साबित कर सकें।
Virat Kohli very happiness Gill the century first test cricket career
विराट कोहली ने मुश्किल वक्त में खिलाड़ियों का समर्थन करके उन्हें हीरा बना दिया। जिसने दूसरों को तराशा, भारत के उस कोहिनूर खिलाड़ी के साथ किया जाने वाला बुरा बर्ताव चुभता है।
विराट ने हमेशा कहा कि मेरे लिए कप्तान सिर्फ और सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी रहेंगे।
दुनिया ने बाहर कितना भी कहा कि धोनी को कप्तानी से हटाने में विराट की भूमिका थी, लेकिन यह बात पूरी तरह असत्य है।
जिस वक्त चेतन शर्मा की चयन समिति द्वारा विराट को कप्तानी से हटाया जा रहा था, उस वक्त सिर्फ और सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी ने कोहली को मैसेज किया था।
Virat Kohli very happiness Gill the century first test cricket career
धोनी ने कहा था कि दुनिया आपसे हमेशा मजबूत रहने की अपेक्षा करती है। लेकिन इंसान होने के नाते हम भी कुछ मौकों पर कमजोर पड़ते हैं।
हमें सिर्फ और सिर्फ अपना हौसला कायम रखने की दरकार है। क्या आपको लगता है कि अगर विराट ने धोनी के खिलाफ साजिश की होती, तो दोनों का रिश्ता इतना मजबूत होता।
Virat Kohli very happiness Gill the century first test cricket career
शुभमन गिल साल 2023 में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन चुके हैं।
विराट जानते हैं कि आने वाले समय में गिल भारत के लिए कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां जीत सकते हैं।
ऐसे में इस 23 साल के लड़के का समर्थन जरूरी है। विराट गिल के लिए कुछ उसी तरह पेश आ रहे हैं, जिस तरह महेंद्र सिंह धोनी युवा विराट कोहली के लिए पेश आते थे।
Virat Kohli very happiness Gill the century first test cricket career
विराट अब कप्तान नहीं हैं लेकिन यंग प्लेयर्स के लिए कप्तान से कम भी नहीं हैं।
युवा खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करने के लिए विराट को किसी कप्तान के ठप्पे की जरूरत नहीं है।
किंग साम्राज्य के बिना भी किंग ही है। लव यू विराट।